किडनी स्टोन में खाएं ये चीजें, मिलेगा आराम


By Farhan Khan19, Jul 2025 06:00 AMjagran.com

किडनी स्टोन की समस्या

आज की खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के चलते अधिकतर लोग किडनी से जुड़ी समस्या से जूझ रहे हैं। इन समस्याओं में किडनी में स्टोन होना भी शामिल है।

किडनी स्टोन में खाएं ये फूड्स

आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें खाने से आपको किडनी स्टोन की समस्या में आराम मिल सकता है। आइए इन फूड्स के बारे में विस्तार से जानें।

नींबू वाला पानी पिएं

अगर आप किडनी स्टोन की समस्या से जूझ रहे हैं, तो आपको सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में आधा नींबू डालकर पीना चाहिए। नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड स्टोन को तोड़ने में मददगार माना जाता है।

पत्तेदार सब्जियां होती है बेस्ट

पत्तेदार सब्जियों में पोटेशियम, कैल्शियम और एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो आपकी किडनी में मौजूद स्टोन के साइज को कम कर सकते हैं। कुछ ही दिनों में इसका रिजल्ट आपके सामने होगा।

साबुत अनाज खाएं

साबुत अनाज में कुछ ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो किडनी स्टोन में किसी अमृत से कम नहीं माने जाते। वहीं, यह अनाज वजन को भी काबू में रखने का काम करता है।

खूब पानी का सेवन करें

एक दिन में 7-8 गिलास पानी पीने से आपके शरीर में पानी की कमी पूरी होगी, बल्कि किडनी में निहित स्टोन भी यूरिन के रास्ते धीरे-धीरे निकलने लगता है।

सेब का सिरका होता है अमृत

किडनी स्टोन की समस्या से राहत के लिए आप सेब का सिरके का भी सेवन कर सकते हैं। इसमें साइट्रिक एसिड पाया जाता है, जो पथरी को छोटे-छोटे कणों में विभाजित करता है।

ज्यादा नमक वाला खाना न खाएं

इन फूड्स के अलावा आपको ज्यादा नमक वाला खाना, रेड मीट, कोल्ड ड्रिंक्स, कैफीन वाली ड्रिंक्स, डेयरी प्रोडक्ट्स और नट्स जैसी चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com