खून शरीर के सभी अंगों को पोषक तत्व पहुंचाने का काम करता है। यह शरीर को जरूरत के हिसाब से ऑक्सीजन, फैट और शुगर आदि पहुंचाता है। ऐसे में खून का साफ होना बहुत जरूरी है।
आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे, जो खून को साफ करने के लिए जाने जाते हैं। आइए इन फूड्स के बारे में जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
जो लोग अपने खून को एकदम साफ करना चाहते हैं। उन लोगों को अपनी डाइट में आंवला शामिल करना चाहिए। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन-सी पाया जाता है।
लहसुन विटामिन-सी, विटामिन-बी6, कैल्शियम, फास्फोरस और पोटेशियम जैसे पोषक तत्वों का रिच सोर्स होता है। यह आपको खून को साफ करने काम करते हैं।
अगर आप रोजाना हल्दी वाला दूध पीते हैं, तो इससे आपका खून अंदर तक साफ हो जाएगा। हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल और करक्यूमिन नामक कंपाउंड होता है।
हरी पत्तेदार सब्जियों में खासियत होती है कि ये नया खून बनाने में मदद करती हैं। इन सब्जियों में विटामिन, आयरन, कैल्शियम, और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं।
आपको अपने खून को साफ करने के लिए क्रैनबेरी का जूस पीना चाहिए। यह विटामिन-सी, विटामिन-ई, विटामिन-के, मैंगनीज, और एंटी-ऑक्सीडेंट का रिच सोर्स होता है।
कहा जाता है कि दिन भर गर्म पानी पीना भी शरीर के अंदर मौजूद ब्लड को साफ करने के लिए जाना जाता है। आप चाहें, तो इसमें 2-4 लौंग भी डाल सकते हैं।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com