शुक्रवार को साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच दूसरा टी20 मैच खेला गया। मैच में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम ने इतिहास रचा।
बाबर आजम ने मैच में 2 रन ही बनाते इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 14000 रन पूरे किए हैं।
बाबर आजम ने अपने 14000 रन महज 338 पारी में पूरे किए। लिस्ट में इंजमाम उल हक, यूनिस खान और जावेद मियांदाद जैसे पाकिस्तानी खिलाड़ी भी शामिल है।
बाबर आजम ने अपने करियर में अब तक 55 टेस्ट मैचों की 100 पारियों में 54.46 की स्ट्राइक रेट से कुल 3997 रन बनाए हैं।
इस दौरान उन्होंने 26 अर्धशतक और 9 शतक लगाए हैं। 120 वनडे की 117 पारियों में बाबर ने 5809 रन बनाए हैं।
वनडे में बाबर आजम के नाम 32 फिफ्टी और 19 सेंचुरी हैं। इसके अलावा 128 टी20 इंटरनेशनल में उनके नाम 4223 रन हैं।
बाबर आजम ने मुकाबले में 155 की स्ट्राइक रेट से 20 गेंदों पर 31 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 1 छक्का लगाया।
बाबर आजम के नाम यह रिकॉर्ड ऐतिहासिक है। क्रिकेट से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com