आईपीएल का 18वां सीजन शुरू हो चुका है। गुरुवार को आईपीएल का 50वां मैच खेला गया। यह मैच मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया।
आईपीएल के इस मैच में मुंबई इंडियंस ने जीत हासिल की। टीम ने 02 विकेट के नुकसान पर 217 रन बनाए। वहीं, राजस्थान ने 10 विकेट के नुकसान पर 117 रन बनाए।
आज हम आपको उन बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने इस आईपीएल में सबसे लंबा सिक्स जड़ने का रिकॉर्ड कायम किया। आइए इन बल्लेबाजों के बारे में जानें।
सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 107 मीटर लंबा सिक्स जड़ा था।
सबसे लंबा सिक्स जड़ने की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैदराबाद की ओर से खेल रहे अभिषेक शर्मा आते हैं, जिन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ 106 मीटर लंबा सिक्स जड़ा था।
लिस्ट में तीसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के इंग्लिश ओपनर फिल सॉल्ट आते हैं, उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 105 लंबा सिक्स जड़ने का रिकॉर्ड कायम किया।
लिस्ट में चौथे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज ट्रेविस हेड आते हैं। ट्रेविस ने राजस्थान के खिलाफ 105 मीटर लंबा छक्का लगाया था।
लिस्ट में पांचवें नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद के अनिकेत वर्मा शामिल है। अनिकेत ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 102 मीटर लंबा छक्का उड़ाया था।
आईपीएल 2025 में इन बल्लेबाजों के नाम सबसे लंबा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड कायम है। क्रिकेट से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com