आईपीएल की शुरुआत से ही कई खिलाड़ियों के खेलने का मौका मिला। आइए जानते हैं कि RR और MI की Playing 11 में किन खिलाड़ियों को जगह मिलेगी?
आज यानी 1 मई को RR vs MI के बीच मैच खेला जाएगा। दोनों टीमें जीत हासिल करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
यह टीम रियान पराग की कप्तानी में मैदान पर उतरेगी। यह मुकाबला राजस्थान के लिए अहम रहने वाला है। इस टीम में बदलाव देखने को मिल सकता है।
इस टीम में यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, नीतीश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महीश तीक्षणा, संदीप शर्मा, युद्धवीर सिंह चरक शामिल हो सकते हैं।
यह टीम हार्दिक पांड्या की कप्तानी में राजस्थान का सामना करेगी। मुंबई इंडियंस अंक तालिका में तीसरे नंबर पर है।
इस टीम में रेयान रिकेल्टन, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, मिचेल सेंटनर, जसप्रीत बुमराह, रोहित शर्मा शामिल हो सकते हैं।
इन दोनों टीमों के बीच मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच शाम 7 बजकर 30 मिनट से शुरू होगा।
आईपीएल से जुड़ी खबरों को जानने समेत स्पोर्ट्स से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ