आईपीएल का 18वां सीजन शुरू हो चुका है। बुधवार को आईपीएल का 49वां मैच हुआ। यह मैच चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच हुआ।
आईपीएल के इस मैच में पंजाब किंग्स ने जीत हासिल की। टीम ने 06 विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाए। वहीं, चेन्नई ने 190 रन बनाए।
5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स जैसे ही इस मैच में हारी। इसके चलते टीम ने एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया, जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स अब प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। चेन्नई 18वें सीजन में अब तक 10 में से 2 में ही जीत पाई है, जो कि अपने आप में शर्मनाक है।
पॉइंट्स टेबल में आरसीबी की बात करें, तो यह टीम फिलहाल टॉप पर बनी हुई है, जिसने 10 मैचों में से 07 में जीत हासिल की और 03 मैचों में हारी।
प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पंजाब किंग्स शामिल है। पंजाब टीम ने अब तक कुल 10 मैच खेले हैं और 06 मैचों में जीतने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया।
राजस्थान रॉयल्स टीम लिस्ट में 8वें नंबर पर मौजूद है। टीम ने अब तक कुल 10 मैच खेले हैं। जिसमें से वह केवल और केवल 3 मैचों में ही जीत सकी।
सनराइजर्स हैदराबाद टीम की बात करें, तो इस टीम ने अब तक कुल 09 मैच खेले हैं और 03 में जीत हासिल की। इसके चलते वह 9वें नंबर पर मौजूद है।
आईपीएल 2025 में यह देखना बाकी है कि आईपीएल 2025 में टीम और कितने रिकॉर्ड्स बनाती है। क्रिकेट से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com