आईपीएल की शुरुआत से ही कई खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिल रहा है। आइए जानते हैं कि CSK और PBKS की टीम की Playing 11 में किन खिलाड़ियों को जगह मिलेगी?
आज यानी 30 अप्रैल को CSK vs PBKS के बीच मैच खेला जाएगा। दोनों टीमें जीत हासिल करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
यह टीम धोनी की कप्तानी में मैदान पर उतरेगी। चेन्नई की Playing 11 में बदलाव देखने को मिल सकता है। सैम करन टीम से बाहर हो सकते हैं।
इस टीम में एमएस धोनी, शेख रशीद, आयुष महात्रे, डेवन कॉन्वे, रवींद्र जडेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, दीपक हुड्डा, अंशुल कम्बोज, नूर अहमद, खलील अहमद और मथीसा पथीराना शामिल हो सकते हैं।
यह टीम श्रेयस अय्यर की कप्तानी में चेन्नई का मुकाबला करेगी। आईपीएल के इस सीजन में पंजाब का प्रदर्शन अच्छा रहा है।
इस टीम में श्रेयस अय्यर, प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, विष्णु विनोद, शशांक सिंह, नेहाल वढेरा, अजमतुल्लाह ओमरजई, युजवेंद्र चहल और अर्शदीप सिंह शामिल हो सकते हैं।
श्रेयस अय्यर जोश इंग्लिस को टीम से बाहर कर सकते हैं। उनकी जगह विष्णु विनोद को खेलने का मौका मिल सकता है।
इन दोनों टीमों के बीच मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच शाम 7 बजकर 30 मिनट से शुरू होगा।
आईपीएल से जुड़ी खबरों को जानने समेत स्पोर्ट्स से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ