आईपीएल का 18वां सीजन शुरू हो चुका है। मंगलवार को 48वां मैच खेला गया। यह मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया था।
आईपीएल के इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीत हासिल की। टीम ने 09 विकेट के नुकसान पर 204 रन बनाए। वहीं, दिल्ली ने 09 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए।
आज हम उन बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने आईपीएल 2025 में 300 से ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड हासिल किया। आइए इन बल्लेबाजों के बारे में विस्तार से जानें।
आईपीएल में 300 से अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर साई सुदर्शन आते हैं। उन्होंने कोलकाता की ओर से 9 मैच खेलते हुए कुल 456 रन बनाए।
लिस्ट में दूसरे नंबर पर किंग कोहली के नाम से मशहूर विराट कोहली आते हैं, जो शुरू से आरसीबी के साथ जुड़े रहें। उन्होंने आईपीएल के 10 मैच खेले और 443 रन बनाए।
टीम के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक और राजस्थान टीम के लिए खेल रहे यशस्वी जायसवाल ने 10 मैचों में कुल 426 रन बनाए।
जॉस बटलर भी इस 300 से ज्यादा रन बनाने की लिस्ट में शामिल है। उन्होंने आईपीएल के कुल 9 मैच खेलते हुए 409 रन बनाते हुए अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया।
स्काई के नाम से मशहूर और मुबंई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने कुल 10 मैच खेलते हुए 427 रन बनाने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड कायम किया।
आईपीएल में 300 से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव जैसे बल्लेबाज शामिल है। क्रिकेट से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com