आईपीएल की शुरुआत से ही कई टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। आइए जानते हैं कि DC और KKR की Playing 11 में किन खिलाड़ियों को जगह मिल सकती है?
आज यानी 29 अप्रैल को इन दोनों टीमों के बीच मैच खेला जाएगा। कोलकाता के लिए यह मैच काफी अहम हो सकता है।
यह टीम अक्षर पटेल की कप्तानी में कोलकाता का मुकाबला करेगी। आज के मैच में दिल्ली की टीम में कई बदलाव भी हो सकते हैं।
इस टीम में अक्षर पटेल, अभिषेक पोरेल, फाफ डुप्लेसी, करुण नायर, केएल राहुल, ट्रिस्टन स्टब्स, मोहित शर्मा, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क और टी. नटराजन शामिल हो सकते हैं।
दिल्ली की टीम टीम दुश्मंथा चमीरा की जगह टी नटराजन को मौका दे सकती है। वहीं, आशुतोष और मोहित को इम्पैक्ट प्लेयर की जगह मिल सकती है।
यह टीम अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में मैदान पर उतरेगी। रहमानुल्लाह गुरबाज की जगह डिकॉक को टीम को शामिल किया जा सकता है।
इस टीम में अजिंक्य रहाणे, क्विंटन डिकॉक, सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रोवमैन पावेल, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती और अंगकृष रघुवंशी को जगह मिल सकती है।
इन दोनों टीमों के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मैच खेला जाएगा। यह मैच शाम 7 बजकर 30 मिनट से शुरू होगा।
आईपीएल से जुड़ी खबरों को जानने समेत स्पोर्ट्स से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ