आईपीएल का 18वां सीजन शुरू हो चुका है। सोमवार को आईपीएल का 47वां मैच खेला गया। यह मैच राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच हुआ।
आईपीएल के इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने जीत हासिल की। टीम ने 02 के विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाए। वहीं, गुजरात ने 04 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए।
आईपीएल के इस मैच में राजस्थान की ओर से खेल रहे सलामी बल्लेबाजी ने वैभव सूर्यवंशी ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। आइए इन रिकॉर्ड्स के बारे में विस्तार से जानें।
वैभव सूर्यवंशी ने 17 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। इसके चलते वह आईपीएल में अर्धशतक जमाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं।
अर्धशतक के अलावा वैभव सूर्यवंशी ने 35 गेंदों पर शतक जमाया। इसी के साथ वह आईपीएल में सबसे तेज शतक बनाने वाले भारतीय बन गए हैं।
वैभव ने राजस्थान के खिलाफ 38 गेंदों पर सात चौके और 11 छक्कों की मदद से 101 रनों की पारी खेली। वह आईपीएल की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए है।
वैभव सूर्यवंशी के आईपीएल करियर की बात करें, तो उन्होंने अब तक कुल 3 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 50.33 की औसत बैटिंग करते हुए 151 रन बनाए।
राजस्थान रॉयल्स के आईपीएल 2025 में प्रदर्शन की बात करें, तो टीम ने अब तक कुल 10 मैच खेले हैं और 3 में जीत हासिल की।
आईपीएल 2025 में यह देखना बाकी है कि टीम और कितने रिकॉर्ड्स बनाती है। क्रिकेट से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com