आईपीएल का 18वां सीजन शुरू हो चुका है। रविवार को आईपीएल का 46वां मैच खेला गया। यह मैच दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हुआ था।
आईपीएल के इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत हासिल की। टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए। वहीं, दिल्ली ने 8 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की इस जीत के साथ उसने एक ऐसा रिकॉर्ड कायम किया, जो दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया। आइए इस रिकॉर्ड के बारे में जानें।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस जीत के साथ आईपीएल के प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। अभी तक टीम ने 10 मैच खेले हैं और 7 में जीत हासिल की।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत में विराट कोहली और क्रुणाल पांड्या ने अहम भूमिका निभाई। विराट कोहली ने 51 रन बनाए। वहीं, क्रुणाल पांड्या ने 73 रन बनाए।
विराट कोहली के आईपीएल करियर की बात करें, तो उन्होंने अब तक कुल 262 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने कुल 8447 रन बनाने का रिकॉर्ड हासिल किया।
कोहली के आईपीएल में शतक और अर्धशतक की बात करें, तो उन्होंने इस दौरान 8 शतक और 61 अर्धशतक बनाए। उन्होंने 285 सिक्स भी जड़े हैं।
क्रुणाल पांड्या के आईपीएल करियर की बात करें, तो उन्होंने अब तक कुल 137 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 1744 रन बनाए।
आईपीएल 2025 में यह देखना बाकी है कि टीमें और कितने रिकॉर्ड्स बनाती है। क्रिकेट से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com