आईपीएल की शुरुआत से ही कई खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिल रहा है। आइए जानते हैं कि KKR vs PBKS की Playing 11 में किन खिलाड़ियों को जगह मिल सकती है?
आज यानी 26 अप्रैल को KKR vs PBKS के बीच मैच खेला जाएगा। इन दोनों टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल सकता है।
यह टीम अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में मैदान में उतरेगी। यह सीजन कोलकाता की टीम के लिए अच्छा नहीं रहा है।
इस टीम में अजिंक्य रहाणे, रहमानुल्लाह गुरबाज, सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, मनीष पांडे, मोईन अली, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती और अंगकृष रघुवंशी को मौका मिल सकता है।
यह टीम श्रेयस अय्यर की कप्तानी में कोलकाता का सामना करेगी। इस सीजन में पंजाब की टीम का प्रदर्शन अच्छा रहा है।
इस टीम में श्रेयस अय्यर, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या, विष्णु विनोद (विकेटकीपर), नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल शामिल हो सकते हैं।
पंजाब की टीम से जोश इंग्लिश को बाहर किया जा सकता है। इनकी जगह टीम में विष्णु विनोद को मौका मिल सकता है।
इन दोनों टीमों के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में मैच खेला जाएगा। यह मैच शाम 7 बजकर 30 मिनट से शुरू होगा।
आईपीएल से जुड़ी खबरों को जानने समेत स्पोर्ट्स से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ