चेन्नई टीम ने एक बार फिर बनाया यह शर्मनाक रिकॉर्ड


By Farhan Khan26, Apr 2025 11:24 AMjagran.com

चेन्नई और हैदराबाद के बीच हुआ मैच

आईपीएल का 18वां सीजन चल रहा है। शुक्रवार को आईपीएल का 43वां मैच खेला गया। यह मैच चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया।

हैदराबाद ने जीता मैच

आईपीएल के इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने जीत हासिल की। टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। वहीं, चेन्नई टीम ने 10 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए।

चेन्नई ने बनाया यह शर्मनाक रिकॉर्ड

आज हम आपको चेन्नई टीम के ऐसे शर्मनाक रिकॉर्ड के बारे में बताएंगे, जो टीम ने हारते के साथ ही बनाया। आइए इस शर्मनाक रिकॉर्ड के बारे में विस्तार से जानें।

चेन्नई लगातार चार मैच हारी

हैदराबाद से मिली हार चेपॉक स्टेडियम पर चेन्नई सुपर किंग्स की ये लगातार चौथी हार रही। चेपॉक के मैदान पर सीएसके लगातार चार मुकाबले हारी है।

आईपीएल में चेन्नई टीम का प्रदर्शन

चेन्नई सुपर किंग्स टीम के आईपीएल 2025 में टीम के प्रदर्शन की बात करें, तो चेन्नई सुपर किंग्स 9 मैच में सात मैच गंवा चुकी है और प्वाइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर है।

आईपीएल में गुजरात का प्रदर्शन

आईपीएल 2025 में पॉइंट्स टेबल की बात करें, तो गुजरात और दिल्ली की टीम टॉप पर है। इन दोनों ही टीमों ने 8 में से 6 मैचों में जीत हासिल की है।

आरसीबी टीम

आईपीएल 2025 में आरसीबी टीम की बात करें, तो वह खुद को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रही है, वह फिलहाल नंबर 3 के स्थान पर है। टीम ने 9 में से 6 मैच जीते।  

आईपीएल 2025 में यह देखना बाकी है कि टीम और कितने रिकॉर्ड्स बनाती है। क्रिकेट से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com