CSK vs SRH: इन दोनों टीमों की Playing 11 में शामिल होंगे ये खिलाड़ी


By Ashish Mishra25, Apr 2025 02:59 PMjagran.com

IPL 2025

आईपीएल की शुरुआत से ही कई खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिल रहा है। आइए जानते हैं कि CSK और SRH की Playing 11 में किन खिलाड़ियों को शामिल किया जा सकता है?

CSK vs SRH के बीच मैच

आज यानी 25 अप्रैल को CSK vs SRH के बीच मैच खेला जाएगा। ये दोनों टीमें जीत दर्ज करने के लिए मैदान में उतरेंगी।

CSK के कप्तान

यह टीम एमएस धोनी की कप्तानी में मैदान में उतरेगी। आज हारने वाली टीम प्‍लेऑफ से बाहर हो सकती है। इस मैच में टीम में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।

CSK की Playing 11

इस टीम में शेख रशीद, रचिन रवींद्र, आयुष म्हात्रे, रवींद्र जड़ेजा, शिवम दुबे, दीपक हुड्डा, जेमी ओवरटन, एमएस धोनी, नूर अहमद, खलील अहमद और मथीशा पथिराना शामिल हो सकते हैं।

SRH के कप्तान

यह टीम पैट कमिंस की कप्तानी में सीएसके का मुकाबला करने के लिए मैदान में उतरेगी। मुंबई के खिलाफ हैदराबाद को हार का सामना करना पड़ा था।

SRH की Playing 11

इस टीम में अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस, हर्षल पटेल, मोहम्‍मद शमी, जीशान अंसारी और ईशान मलिंगा शामिल हो सकते हैं।

शमी को मिल सकती है जगह

पिछले मैच में बाहर हुए शमी को सीएसके मैच के खिलाफ टीम में शामिल किया जा सकता है। वहीं, जयदेव उनादकट Playing 11 से बाहर हो सकते हैं।

CSK vs SRH मैच कहां होगा?

इन दोनों टीमों के बीच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच शाम 7 बजकर 30 मिनट से शुरू होगा।

पढ़ते रहें

आईपीएल से जुड़ी खबरों को जानने समेत स्पोर्ट्स से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ