आईपीएल का 18वां सीजन शुरू हो चुका है। गुरुवार को आईपीएल का 42वां मैच खेला गया है। यह मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुआ।
आईपीएल के इस मैच में बेंगलुरु ने जीत हासिल की। टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए थे। वहीं, राजस्थान ने 194 रन बनाए थे।
आज हम आपको भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के आईपीएल के ऐसे रिकॉर्ड के बारे में बताएंगे, जो दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया।
आईपीएल 2025 के 41वें मैच में जसप्रीत बुमराह ने टी20 क्रिकेट में अपने 300 विकेट पूरे किए। ऐसे में वह मुंबई इंडियंस के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बनें।
जसप्रीत बुमराह के इस रिकॉर्ड के चलते उन्होंने श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली।
300 विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में युजवेंद्र चहल पहले स्थान पर हैं। पीयूष चावला दूसरे और भुवनेश्वर कुमार तीसरे स्थान पर हैं।
जसप्रीत बुमराह इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। बुमराह ने हैदराबाद के खिलाफ 4 ओवर में 39 रन देकर एक विकेट लिया।
आईपीएल 2025 के पॉइंट्स टेबल की लिस्ट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम तीसरे नंबर पर है। टीम ने 9 मैचों में से 6 में जीत हासिल की।
आईपीएल 2025 में यह देखना बाकी है कि टीम और कितने रिकॉर्ड्स बनाती है। क्रिकेट से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com