आईपीएल का 18वां सीजन शुरू हो चुका है। गुरुवार को आईपीएल का 41वां मैच खेला गया। यह मैच हैदराबाद और मुंबई के बीच खेला गया।
आईपीएल के इस मैच में मुंबई इंडियंस ने जीत हासिल की। टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए। वहीं, हैदराबाद ने 8 विकेट के नुकसान पर 143 रन बनाए।
आज हम आपको उन खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने सबसे ज्यादा कैच छोड़ने का रिकॉर्ड कायम किया। आइए इन खिलाड़ियों के बारे में विस्तार से जानें।
सबसे ज्यादा कैच छोड़ने की लिस्ट में पहले नंबर पर हरभजन सिंह आते हैं। उन्होंने आईपीएल में कुल 12 कैच छोड़ने का रिकॉर्ड कायम किया।
लिस्ट में दूसरे नंबर पर टीम इंडिया के पूर्व भारतीय खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा आते हैं। उन्होंने आईपीएल में 12 कैच छोड़ने का शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया।
टीम इंडिया के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा लिस्ट में तीसरे नंबर पर आते हैं। फिलहाल वह चेन्नई टीम के साथ जुड़े हैं। उन्होंने आईपीएल में कुल 14 कैच छोड़ें।
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज और किंग कोहली के नाम से मशहूर विराट कोहली ने अपने आईपीएल करियर में कुल 15 कैच छोड़े हैं।
आईपीएल 2025 में अगर हम पॉइंट्स टेबल की बात करें, तो फिलहाल दिल्ली और गुजरात टीम टॉप पर है। दोनों ने कुल 8 मैच खेलते हुए 6 में जीत हासिल की।
आईपीएल 2025 में यह देखना बाकी है कि टीम और कितने रिकॉर्ड्स बनाती है। क्रिकेट से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com