आईपीएल 2025 में कई खिलाड़ी नए-नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। आइए जानते हैं कि RCB vs RR की Playing 11 में किन खिलाड़ियों को शामिल किया जा सकता है?
आज यानी 24 अप्रैल 2025 को RCB vs RR के बीच मैच खेला जाएगा। ये दोनों टीमें मैदान में उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
यह टीम रजत पाटीदार की कप्तानी में राजस्थान का मुकाबला करने के लिए मैदान पर उतरेगी। इन दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।
इस टीम में फिल सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, जितेश शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और यश दयाल शामिल हो सकते हैं।
यह टीम रियान पराग की कप्तानी में RCB का सामना करेगी। राजस्थान आरसीबी के खिलाफ जीत दर्द करने की पूरी कोशिश करेगी।
इस टीम में वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, नीतीश राणा, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, शुभम दुबे, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महीश तीक्षाना और तुषार देशपांडे शामिल हो सकते हैं।
राजस्थान कीम से संदीप शर्मा को बाहर किया जा सकता है। इनकी जगह आकाश मधवाल को मौका मिल सकता है।
इन दोनों टीमों के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच खेला जाएगा। यह मैच शाम 7 बजकर 30 मिनट से शुरू होगा।
आईपीएल से जुड़ी खबरों के बारे में जानने समेत स्पोर्ट्स से जुड़ी जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ