आईपीएल 2025 की शुरुआत से कई खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिल रहा है। आइए जानते हैं कि SRH vs MI की Playing 11 में किन खिलाड़ियों को बाहर और किसे शामिल किया जा सकता है?
आज यानी 23 अप्रैल को SRH vs MI के बीच मैच खेला जाएगा। पिछले मैच हैदराबाद को मुंबई के हाथ हार का सामना करना पड़ा था।
यह टीम पैट कमिंस की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का सामना करेगी। हैदराबाद की टीम जीत दर्ज करने के लिए मैदान में उतरेगी।
इस टीम में पैट कमिंस, अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी और ईशान मलिंगा को शामिल किया जा सकता है।
पैट कमिंस मोहम्मद शमी को टीम से बाहर कर सकते हैं। इस सीजन शमी कुछ खास नहीं कर पाए हैं। इनकी जगह जयदेव उनादकट को मौका मिल सकता है।
यह टीम हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मैदान पर उतरेगी। मुंबई की टीम हैदराबाद को कड़ी टक्कर देने के लिए पूरी तैयार है।
मुंबई के सलामी बल्लेबाज रियान रिकेलटन ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। इनकी जगह युवा बल्लेबाज श्रीजीत कृष्णनन को जगह मिल सकती है।
इस टीम में हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा, श्रीजीत कृष्णनन, सूर्यकुमार यादव, विल जैक्स, तिलक वर्मा, नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह शामिल हो सकते हैं।
आईपीएल से जुड़ी खबरों के बारे में जानने समेत स्पोर्ट्स से जुड़ी जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ