आईपीएल का 18वां सीजन शुरू हो चुका है। मंगलवार को आईपीएल का 40वां मैच खेला गया। यह मैच लखनऊ और दिल्ली के बीच हुआ।
आईपीएल के इस मैच में दिल्ली ने जीत हासिल की। टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए थे। जबकि लखनऊ ने 6 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए थे।
आज हम आपको एक ऐसे रिकॉर्ड के बारे में बताएंगे, जो दिल्ली टीम के खिलाड़ी केएल राहुल ने बनाया। आइए इस रिकॉर्ड के बारे में विस्तार से जानें।
केएल राहुल ने दिल्ली की ओर से शानदार अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 42 गेंदों पर 57 रनों की पारी खेली। इसके चलते राहुल ने आईपीएल में अपने पांच हजार रन पूरे किए।
राहुल अपने पांच हजार रन बनाते ही आईपीएल में सबसे तेज पांच हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा।
डेविड वॉर्नर ने 135 पारियों में इतने रन बनाए थे। राहुल ने ये मुकाम लखनऊ के इकाना स्टेडियम में नाम किया। उनका यह रिकॉर्ड देखने लायक था।
आईपीएल में केएल राहुल के करियर की बात करें, तो उन्होंने अब तक कुल 139 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 5006 रन बनाए।
आईपीएल 2025 में दिल्ली टीम के प्रदर्शन की बात करें, तो टीम ने कुल 8 मैच खेले हैं और 6 मैचों में जीत हासिल की। इसके चलते टीम टॉप पर बनी हुई है।
आईपीएल 2025 में यह देखना बाकी है कि टीम और कितने रिकॉर्ड्स बनाती है। क्रिकेट से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com