शुभमन गिल ने आईपीएल में 3500 रन बनाकर रचा यह इतिहास


By Farhan Khan22, Apr 2025 02:47 PMjagran.com

गुजरात और कोलकाता के बीच हुआ मैच

आईपीएल का 18वां सीजन शुरू हो चुका है। सोमवार को आईपीएल का 39वां मैच खेला गया। यह मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हुआ।

गुजरात ने जीता मैच

इस मैच में गुजरात टाइटंस ने जीत हासिल की। टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाए थे। वहीं, कोलकाता ने 8 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए।

शुभमन गिल ने बनाया यह रिकॉर्ड

आज हम आपको टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज और गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल के बारे में बताएंगे, जिन्होंने आईपीएल के इस मैच में ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया।

आईपीएल में बनाए 3500 रन

शुभमन गिल ने आईपीएल के इस मैच में 90 रनों की पारी खेली। इसके चलते उन्होंने आईपीएल में अपने 3500 रन पूरे कर लिए हैं। गिल ने 55 गेंदों में 90 रन बनाए।

108 पारियों में बनाए 3500 रन

शुभमन गिल आईपीएल में 3500 रन बनाने वाले पहले युवा बल्लेबाज बन गए हैं। गिल ने 108 पारियों में यह मुकाम हासिल किया।

शुभमन गिल का आईपीएल करियर

शुभमन गिल के आईपीएल करियर की बात करें, तो उन्होंने अब तक कुल 111 आईपीएल मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 3521 रन बनाए।

शुभमन गिल के शतक और अर्धशतक

शुभमन गिल के आईपीएल में शतक और अर्धशतक की बात करें, तो उन्होंने 4 शतक और 23 अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड कायम किया।

गुजरात टाइटंस टीम का प्रदर्शन

आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस टीम के प्रदर्शन की बात करें, तो अब तक टीम ने कुल 8 मैच खेले हैं और 6 मैचों में जीत हासिल की।

आईपीएल 2025 में यह देखना बाकी है कि गुजरात टीम और कितने रिकॉर्ड्स बनाती है। क्रिकेट से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com