आईपीएल की शुरुआत से ही कई टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। आइए जानते हैं कि दोनों टीमों की Playing-11 में किन खिलाड़ियों को जगह मिलेगी?
आज यानी 22 अप्रैल को LSG vs DC के बीच मैच खेला जाएगा। इससे पहले लखनऊ की टीम को दिल्ली की टीम से हार का सामना करना पड़ा था।
यह टीम ऋषभ पंत की कप्तानी में मैदान पर उतरेगी। लखनऊ की टीम इस मैच को पूरी तरह जीतने की कोशिश करेगी।
इस टीम में ऋषभ पंत, मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, डेविड मिलर, अब्दुल समद, दिग्वेश राठी, शार्दूल ठाकुर, रवि बिश्नोई, मयंक यादव और आवेश खान शामिल हो सकते हैं।
यह टीम अक्षर पटेल की कप्तानी में लखनऊ का मुकाबला करने के लिए मैदान पर उतरेगी। पिछले मैच में दिल्ली ने लखनऊ को हराया था।
इस टीम में अक्षर पटेल, अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहिद शर्मा और टी नटराजन शामिल हो सकते हैं।
दिल्ली में मुकेश कुमार को बाहर करके टी नटराजन को Playing-11 में शामिल किया जा सकता है। नटराजन एक भी मैच में हिस्सा नहीं लिए हैं।
इन दोनों टीमों के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में मैच खेला जाएगा। यह मैच शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।
आईपीएल से जुड़ी खबरों को जानने समेत स्पोर्ट्स से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ