KKR vs GT: जीत दर्ज करने के लिए दोनों टीमों की Playing-11 में होंगे ये बदलाव


By Ashish Mishra21, Apr 2025 02:20 PMjagran.com

IPL 2025

आईपीएल की शुरुआत से ही कई खिलाड़ी नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। आइए जानते हैं कि KKR vs GT की Playing-11 में किन खिलाड़ियों को जगह मिल सकती है?

KKR vs GT के बीच मैच

आज यानी 21 अप्रैल को KKR vs GT के बीच मैच खेला जाएगा। दोनों टीमों की Playing-11 में बदलाव देखने को मिल सकता है।

KKR के कप्तान

केकेआर की टीम अजिंक्‍य रहाणे की कप्तानी में मैदान पर उतेरगी। टीम गुजरात के खिलाफ इस मैच को जीतने की पूरी कोशिश करेगी।

KKR की Playing-11

इस टीम में सुनील नरेन, क्विंटन डी कॉक, अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, एनरिक नॉर्खिया, वैभव अरोड़ा और वरुण चक्रवर्ती शामिल हो सकते हैं।

गुरबाज हो सकते हैं शामिल

केकेआर की टीम में बल्‍लेबाज क्विंटन डिकॉक की जगह रहमानुल्लाह गुरबाज को मौका मिल सकता है। वहीं, गुजरात की टीम अपनी प्‍लेइंग 11 में बदलाव नहीं कर सकती है।

GT के कप्तान

यह टीम शुभमन गिल की कप्तानी में केकेआर का सामना करने के लिए मैदान पर उतरेगी। पिछले मैच में गुजरात ने दिल्ली को हराया था।

GT की Playing-11

इस टीम में शुभमन गिल, साई सुदर्शन, जोस बटलर, शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, अरशद खान, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा शामिल हो सकते हैं।

KKR vs GT मैच कहां होगा?

इन दोनों टीमों के बीच कोलकाता के ग्राउंड ईडन गार्डन्‍स में मैच खेला जाएगा। इस मैदान पर केकेआर की टीम अच्छा प्रदर्शन करने की पूरी कोशिश करेगी।

पढ़ते रहें

आईपीएल से जुड़ी खबरों को जानने समेत स्पोर्ट्स से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ