आईपीएल का 18वां सीजन शुरू हो चुका है। रविवार को आईपीएल का 38वां मैच खेला गया। यह मैच चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच हुआ।
आईपीएल के इस मैच में मुंबई इंडियंस ने जीत हासिल की। टीम ने 1 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए थे। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स ने 176 रन बनाए थे।
आज हम आपको टीम इंडिया के कप्तान और मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के ऐसे रिकॉर्ड के बारे में बताएंगे, जो उन्होंने इस मैच में बनाया।
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 60 रन बनाते ही रोहित शर्मा आईपीएल में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
रोहित ने इस दौरान शिखर धवन का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। आईपीएल में सबसे ज्यादा रन विराट कोहली के नाम हैं। कोहली के नाम 8326 रन बनाने का रिकॉर्ड है।
रोहित शर्मा के आईपीएल करियर की बात करें, तो उन्होंने अब तक कुल 264 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 6786 रन बनाए हैं।
रोहित शर्मा के आईपीएल में शतक और अर्धशतक की बात करें, तो उन्होंने 43 अर्धशतक और 2 शतक लगाए हैं। यह शतक अपने आप में ऐतिहासिक है।
आईपीएल 2025 के स्कोर कार्ड की बात करें, तो मुंबई इंडियंस ने अब तक कुल 5 मैच खेले हैं। जिसमें टीम ने 3 मैचों में जीत हासिल की।
आईपीएल 2025 में यह देखना बाकी है कि टीम और कितने रिकॉर्ड्स बनाती है। क्रिकेट से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com