RR vs LSG: लखनऊ में इस दिग्गज खिलाड़ी की होगी वापसी, जानें Playing-11


By Ashish Mishra19, Apr 2025 02:24 PMjagran.com

IPL 2025

आईपीएल की शुरुआत होने के बाद से ही कई दिग्गज खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिल रहा है। आइए जानते हैं कि RR vs LSG मैच में किन खिलाड़ियों को शामिल किया जा सकता है?

RR vs LSG के बीच मैच

आज यानी 19 अप्रैल को RR vs LSG के बीच मैच खेला जाएगा। इन दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।

RR के कप्तान

राजस्थान की टीम संजू सैमसन की कप्तानी में लखनऊ का मुकाबला करेगी। सैमसन तुषार को बाहर करके आकाश को मौका दे सकते हैं।

RR की Playing-11

इस टीम में संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरॉन हेटमायर, नीतीश राणा, वानिंदू हसारंगा, जोफ्रा आर्चर, महीश तीक्षणा, संदीप शर्मा और आकाश मधवाल को जगह मिल सकती है।

LSG के कप्तान

यह टीम ऋषभ पंत की कप्तानी में मैदान पर उतरेगी। पंत लखनऊ की टीम में बदलाव करके नए खिलाड़ियों को मौका दे सकते हैं।

LSG की Playing-11

इस टीम में ऋषभ पंत, एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, अब्दुल समद, डेविड मिलर, शार्दुल ठाकुर, दिग्वेश राठी, मयंक यादव और आवेश खान को टीम में शामिल किया जा सकता है।

मयंक यादव की होगी वापसी

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में तूफानी गेंदबाज मयंक यादव की वापसी होना तय है। इसके लिए आकाशदीप को टीम से बाहर किया जा सकता है।

RR vs LSG मैच कहां होगा?

इन दोनों टीमों के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में मैच खेला जाएगा। यह मैच शाम 7 बजकर 30 मिनट से शुरू होगा।

पढ़ते रहें

आईपीएल से जुड़ी खबरों को जानने समेत स्पोर्ट्स से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ