IPL 2025: पंजाब किंग्स इन प्लेयर्स की बदौलत जीती


By Farhan Khan19, Apr 2025 02:18 PMjagran.com

पंजाब और बेंगलुरु के बीच हुआ मैच

आईपीएल का 18वां सीजन शुरू हो चुका है। शुक्रवार को आईपीएल का 34वां मैच खेला गया। यह मैच पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हुआ।

पंजाब किंग्स ने जीता मैच

आईपीएल के इस मैच में पंजाब किंग्स ने जीत हासिल की। टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 98 रन बनाए। वहीं, बेंगलुरु ने 95 रन बनाए थे।

पंजाब को जीत दिलाने में अहम खिलाड़ियों की लिस्ट

आज हम आपको उन खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। आइए इन खिलाड़ियों के बारे में विस्तार से जानें।

नेहाल वढेरा

टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज और पंजाब किंग्स की ओर से खेल रहे नेहाल वढेरा ने टीम के लिए 33 रन बनाकर मैच में जान फूंक दी और पंजाब की जीत का विजय रथ आगे बढ़ाया।

नेहाल वढेरा का आईपीएल करियर

नेहाल वढेरा के आईपीएल करियर की बात करें, तो उन्होंने अब तक कुल 26 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 534 रन बनाए।

नेहाल वढेरा के आईपीएल में अर्धशतक

नेहाल वढेरा के आईपीएल में अर्धशतक की बात करें, तो उन्होंने 3 अर्धशतक जड़ें। वही, 30 सिक्स लगाने के साथ-साथ 46 चौक लगाए।

मार्कस स्टाइनिस

पंजाब किंग्स को जीत दिलाने की लिस्ट में दूसरे नंबर पर मार्कस स्टाइनिस आते हैं। मार्कस ने सिक्स लगाकर टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई।

मार्कस स्टाइनिस का आईपीएल करियर

मार्कस स्टाइनिस के आईपीएल करियर की बात करें, तो उन्होंने आईपीएल में कुल 102 मैच खेलते हुए 1932 रन बनाए है। इस दौरान मार्कस ने 9 अर्धशतक भी जड़ें।

आईपीएल 2025 में यह देखना बाकी है कि पंजाब किंग्स और कितने रिकॉर्ड्स बनाती है। क्रिकेट से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com