MI vs SRH: दोनों टीमों में होंगे बदलाव, Playing-11 में शामिल होंगे ये खिलाड़ी


By Ashish Mishra17, Apr 2025 02:23 PMjagran.com

IPL 2025

आईपीएल 2025 की शुरुआत से ही टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है। आइए जानते हैं कि MI vs SRH मैच में किन खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया जा सकता है?

MI vs SRH के बीच मैच

आज यानी 17 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच खेला जाएगा। दोनों टीमें मैच जीतने के लिए पूरी तैयारी कर चुकी हैं।

SRH के कप्तान

यह टीम पैट कमिंस की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का मुकाबला करेगी। SRH ने अपने पिछले मैच में पंजाब किंग्स को 8 विकेट से हराया था।

SRH की Playing-11

इस टीम में अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस, हर्षल पटेल, जीशान अंसारी, मोहम्मद शमी और ईशान मलिंगा शामिल हो सकते हैं।

MI के कप्तान

मुंबई इंडियंस की टीम हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मैदान पर उतरेगी। इन दोनों टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबला हो सकता है।

MI की Playing-11

इस टीम में रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह शामिल हो सकते हैं।

रोहित शर्मा का नहीं चल रहा है बल्ला

आईपीएल के 18वें सीजन में रोहित शर्मा की फॉर्म चिंता का विषय है। अब तक रोहित अपने बल्ले से अच्छा स्कोर नहीं बना सके हैं।

MI vs SRH मैच कहां होगा?

इन दोनों टीमों के बीच मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम में मैच खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच शाम 7 बजकर 30 मिनट से शुरू होगा।

पढ़ते रहें

आईपीएल से की खबरों को जानने समेत स्पोर्ट्स से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ