IPL में सुपर ओवर में दिल्ली ने बनाया यह ऐतिहासिक रिकॉर्ड


By Farhan Khan17, Apr 2025 10:09 AMjagran.com

दिल्ली और राजस्थान के बीच हुआ मैच

आईपीएल का 18वां सीजन शुरू हो चुका है। बुधवार को आईपीएल का 32वां मैच खेला गया। यह मैच दिल्ली और राजस्थान के बीच खेला गया।

आईपीएल का पहला सुपर ओवर मैच

आईपीएल के इस मैच में दिल्ली और राजस्थान दोनों ही टीमों ने 188 रन बनाए। इसके चलते आईपीएल का पहला सुपर ओवर मैच हुआ। इसमें दिल्ली की जीत हुई।

दिल्ली ने बनाया यह ऐतिहासिक रिकॉर्ड

राजस्थान टीम टीम ने दिल्ली को 12 रन बनाने का टारगेट दिया था। इस जीत को हासिल करते ही दिल्ली ने एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया। आइए इस रिकॉर्ड के बारे में जानें।

दिल्ली ने जीते 4 सुपर ओवर मैच

सर्वाधिक बार सुपर ओवर जीतने वाली टीम की लिस्ट में दिल्ली पहले नंबर पर आ गई है। टीम ने 4 सुपर ओवर में मैच जीतने का नया कीर्तिमान रचा।

पंजाब किंग्स टीम

सर्वाधिक बार सुपर ओवर जीतने वाली टीम की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पंजाब किंग्स का नाम शामिल है। टीम ने 3 सुपर ओवर में मैच जीतने का नया रिकॉर्ड बनाया था।

मुंबई इंडियंस टीम

सर्वाधिक बार सुपर ओवर जीतने वाली टीम की लिस्ट में तीसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस का नाम शामिल है। टीम ने 2 सुपर ओवर मैच में जीत हासिल की।

राजस्थान रॉयल्स टीम

सर्वाधिक बार सुपर ओवर जीतने वाली टीम की लिस्ट में तीसरे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स का नाम शामिल है। टीम ने 1 सुपर ओवर मैच में जीत हासिल की।

आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन

आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के प्रदर्शन की बात करें, तो टीम ने अब तक कुल पांच मैच खेले हैं, जिसमें टीम ने 4 में जीत हासिल की। फिलहाल गुजरात और दिल्ली दोनों ही टॉप पर बनी हुई है।

आईपीएल 2025 में यह देखना बाकी है कि अभी और कितने रिकॉर्ड्स बनना बाकी है। क्रिकेट से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com