ये हैं भारत के शानदार हिल स्टेशन


By Amrendra Kumar Yadav06, Jul 2023 06:21 PMjagran.com

मानसून

मानसून के समय लोग घूमने जाने का प्लान करते हैं। ऐसे में वे हिल स्टेशनों की ओर रूख करते हैं।

हिल स्टेशन

आज हम आपको भारत के कुछ बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन के बारे में बताएंगे जहां पर आप घूमने के लिए जा सकते हैं।

श्रीनगर हिल स्टेशन

यह भारत के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक है। बर्फ से ढ़की पहाड़ियां यहां की खूबसूरती में चार चांद लगा देती हैं।

औली हिल स्टेशन

यह उत्तराखंड में स्थित है। यहां पर सेब के बाग, देवदार व ओक के पेड़ पाए जाते हैं। ये हिल स्टेशन पर्यटकों को बहुत रास आता है।

दार्जिलिंग

यह अपने चाय के बागानों के लिए प्रसिद्ध है। यहां पर बौद्ध मठ भी हैं। लोग यहां के पर्यटक स्थलों को खूब एंजाय करते हैं।

मसूरी

समुद्र तल से इस हिल स्टेशन की ऊंचाई लगभग 7000 फीट है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता लोगों को सुखद अनुभव कराती है।

मनाली

हिल स्टेशनों पर घूमने के लिए यह पर्यटकों की पहली पसंद है। यहां के हरे-भरे जंगल, झीलें, चीड़ के वृक्ष लोगों को खूब भाते हैं।

गुलमर्ग हिल स्टेशन

समुद्र तल से 2730 मीटर ऊंचाई पर स्थित यह हिल स्टेशन हरे घास के मैदानों, गहरी घाटियों से घिरा हुआ है। लोगों को यहां की सुंदरता बहुत रास आती है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और ट्रेवल से संबंधित ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com