अक्सर लोगों को मीठे में गुड़ खाने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं कि इसे खाने से सेहत को क्या फायदे होते हैं।
गुड़ खाने से पाचन क्रिया ठीक रहती है। इसमें पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाया जाता है। रोजाना इसका सेवन करने से शरीर को पर्याप्त ऊर्जा मिलती है।
गुड़ का सेवन शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। इससे हीमोग्लोबिन की कमी को पूरा किया जा सकता है। गुड़ खून की मात्रा भी बढ़ाने में सहायक होता है।
गुड़ में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम और फास्फोरस पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।
गुड़ को गरम माना जाता है, इसलिए इसका सेवन करने से खांसी-जुकाम से राहत मिलती है। इसका सेवन काली मिर्च और अदरक के साथ मिलाकर भी कर सकते हैं।
गुड़ जोड़ों के दर्द को दूर करने में काफी मददगार होता है। इसे अदरक के साथ खाने से दर्द से राहत मिलता है।
आंख से संबंधित समस्याओं से पीड़ित लोगों को गुड़ का सेवन करना चाहिए। इसका सेवन आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है।
गुड़ को प्राकृतिक मिठाई के रूप में जाना जाता है। इसका सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंंद होता है।
लाइफस्टाइल और स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ