बेहद खूबसूरत हैं कंचनजंगा की ये जगहें


By Abhishek Pandey18, Nov 2022 05:58 PMjagran.com

कंचनजंगा पर्वत

कंचनजंगा की खूबसूरत वादियां और यहां की हरियाली आपका मन मोह लेगी। इसे दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी कहा जाता है।

कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान

हिमालय में ग्लेशियर से भरपूर इस राष्ट्रीय उद्यान को यूनेस्को ने साल 2016 में विश्व धरोहर घोषित किया था।

माउंट पंडिम

ट्रैकिंग के लिए मशहूर माउंट पंडिम की पहाड़ियों से सिक्किम की खूबसूरती आसानी से देखी जा सकती है।

माउंट सिनिओल्चु

कंचनजंगा के पास ग्रीन लेक क्षेत्र में मौजूद इस पहाड़ को दुनिया के खूबसूरत पहाड़ों में एक माना जाता है।

कंचनजंगा फाल्स

हिमालय के क्षेत्र में ग्रेनाइट के पत्थरों से गिरती हुए झरनों में आनंद लेना अपने आप में अद्भुत नजारा है।

माउंट पौहुनरी

बर्फीली चोटियों वाले इस पहाड़ की खूबसूरती देखकर आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे।