हिंदू धर्म में हरियाली तीज के त्योहार का महत्व बहुत होता है। इस खास मौके पर महिलाओं का सजना-संवरना तो बनाता है।
महिलाएं हरियाली तीज पर सबसे खूबसूरत दिखने के लिए पहले से ही तैयारियां शुरू कर देती हैं। ऐसे में पारंपरिक परिधान का विशेष महत्व है।
अगर आप तीज पर गॉर्जियस दिखने के लिए साड़ी की तलाश में हैं, तो शिल्पा शेट्टी की इन साड़ियों को जरूर ट्राई करें।
शिल्पा शेट्टी के जैसी हैंड प्रिंटेड साड़ी तीज के लिए चुनें। आप साड़ी के साथ खूबसूरत नथ कैरी करके लुक को कंप्लीट करें।
तीज पर रॉयल और स्टनिंग दिखना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस की ये टिशू सिल्क साड़ी को जरूर ट्राई करें।
तीज पर अट्रैक्टिव और हटके दिखने के लिए सीधा पल्लू साड़ी से इंस्पिरेशन लें। इसके साथ स्टाइलिश ब्लाउज चुनें।
अगर आप तीज पर कुछ हरा-हरा ट्राई करना चाहती हैं, तो प्लेन शिफॉन साड़ी के साथ ऑक्सीडाइट ज्वेलरी कैरी करें।
तीज पर रेडी टू वियर साड़ी को ऑप्शन में रखें। यह आसानी और जल्दी से पहनी जाती है, जिससे समय भी बचेगा।
शिल्पा की साड़ियों को कॉपी करें। फैशन से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@theshilpashetty)