पैर के तलवों में नारियल का तेल लगाने से मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे


By Farhan Khan22, Jul 2025 02:10 PMjagran.com

शरीर की मालिश करना

भारतीय संस्कृति में शुरू से ही मालिश करने की परंपरा रही है। शरीर की मालिश करने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। इससे आपका शरीर लंबे समय तक निरोग रहता है।

पैर के तलवों में नारियल का तेल लगाने के फायदे

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप पैर के तलवों में नारियल का तेल लगाते हैं, तो इससे आपको कौन-से जबरदस्त फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

नारियल तेल में मौजूद पोषक तत्व

नारियल तेल में मुख्य रूप से लॉरिक एसिड, विटामिन-ई, विटामिन-के, आयरन, जिंक, एंटी-बैक्टीरियल गुण, एंटी-वायरल गुण और एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं।

पैरों की ड्राई स्किन से निजात

पैरों के तलवों में नारियल का तेल लगाने से आपको पैरों की ड्राई स्किन और सख्त त्वचा से छुटकारा पाने में मदद मिल सकती है। नारियल के तेल में विटामिन-ई होता है।

माइंड रहेगा शांत

अगर आप रोजाना पैरों के तलवे में नारियल का तेल लगाते हैं, तो इससे आपका माइंड एकदम शांत हो सकता है क्योंकि इस दौरान एंडोर्फिन का स्राव होता है।

पैरों की मांसपेशियां होंगी मजबूत

पैरों की मांसपेशियों और टखनों को मजबूत बनाने के लिए आपको पैर के तलवों में नारियल का तेल लगाना चाहिए। इससे ब्लड सर्कु्लेशन बेहतर होता है।

आएगी अच्छी नींद

जो लोग नींद की समस्या से जूझ रहे हैं। उन लोगों को अपने पैरों के तलवों में रोजाना नारियल का तेल लगाना चाहिए। इस तेल में नींद वाले गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

पैरों पर नारियल का तेल लगाने का तरीका

अगर आप पैरों की मालिश करना चाहते हैं, तो इसके लिए सबसे पहले नारियल तेल को थाड़ा गुनगुना या गर्म कर लें। इससे पैरों और तलवों में अच्छी तरह लगाएं।

लेख में दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com