तीज पर 'टीवी की पार्वती' से लें स्टाइल टिप्स


By Priyam Kumari22, Jul 2025 03:00 PMjagran.com

TV की खूबसूरत पार्वती

टीवी सीरियल देवों के देव महादेव की माता पार्वती का रोल निभाने वालीं सोनारिका भदौरिया रियल लाइफ में भी बेहद खूबसूरत हैं।

Sonarika के देसी लुक्स

सोनारिका भदौरिया के पास एथनिक आउटफिट का शानदार कलेक्शन है। वह अपने लुक्स से हर किसी का दिल जीत लेती हैं।

तीज के लिए फैशन टिप्स

अगर आप तीज पर सादगी भरा लुक पाना चाहती हैं, तो सोनारिका की इन ड्रेसेज से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

हैवी वर्क साड़ी

तीज के खास मौके पर नई दुल्हन हैवी वर्क साड़ी के साथ मैचिंग ज्वेलरी कैरी करें। साथ ही, स्टाइलिश हेयरस्टाइल के साथ गजरा लगाना न भूलें।

जरी वर्क लहंगा

अगर आपकी पहली तीज है और ससुराल में सबसे हटके दिखना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस के जैसी जरी वर्क लहंगा से आइडिया लें।

अनारकली सूट

सोनारिका अनारकली सूट में ब्यूटीफुल लग रही हैं। आप भी ऐसे सूट को तीज के लिए ऑप्शन में रख सकती हैं।

शरारा सूट

तीज के दिन खूबसूरत और मॉडर्न लुक पाना चाहती हैं, तो ऐसे शरारा सूट से इंस्पिरेशन लें। इस लुक को हैवी ज्वेलरी से कंप्लीट करें।

बनारसी साड़ी

ज्यादातर महिलाएं रॉयल लुक के लिए बनारसी साड़ी पहनना पसंद करती हैं। इसके साथ गजरा या फूलों वाला बन लुक में चार चांद लगा देता है।

एक्ट्रेस की इन ड्रेसेज को तीज पर जरूर कॉपी करें। फैशन से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@bsonarika)