एलोवेरा चेहरे को ठंडक प्रदान करता हैं। साथ ही, यह गर्मियों में त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। अगर आप गर्मियों में चेहरे को ग्लोइंग और हाइड्रेट रखना चाहती हैं, तो बाजारों की क्रीम की जगह एलोवेरा जेल को हमारे बताए गए इन तरीको से लगाएं।
गर्मियों में चेहरे को हाइड्रेट और ग्लोइंग बनाने के लिए आप खीरे और चावल के फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। खीरा चेहरे को ठंडक देता हैं। साथ ही, एलोवेरा और चावल चेहरे को ग्लोइंग बनाता हैं।
चेहरे पर क्रीम की जगह आप एलोवेरा जेल में हल्दी और नींबू के रस को मिलाकर फेस पर लगा सकते हैं।
चेहरे ठंडक देने के लिए क्रीम की जगह आप एलोवेरा जेल का लेप बनाकर पूरे चेहरे पर अच्छे से लगा सकते हैं। ऐसा करने से आपको ग्लो के साथ-साथ चेहरे पर मौजूद डार्क स्पोर्टस में भी कमी आएगी।
आप एलोवेरा जेल को गुलाब जल में मिलाकर लगा सकते हैं। यह त्वचा में निखार लाता हैं। साथ ही, यह दोनों चीजें गर्मियों में चेहरे को ठंडक देता हैं
आप एलोवेरा जेल के साथ खीरे को चेहरे पर लगा सकते हैं। इसे लगाने के लिए पहले खीरे को धोकर दो भागों में काटें और एलोवेरा जेल में डुबोकर चेहरे पर करीब 5-10 मिनट के लिए रगड़ें। ऐसा करने से आपको चेहरे पर गजब का निखार मिलेगा।
आप चेहरे को फ्रेश और ग्लोइंग बनाने के लिए बाजारों की क्रीम की जगह घर पर मौजूद चीजों का उपयोग कर सकते हैं। आप एक चम्मच एलोवेरा जेल में आधा चम्मच हल्दी और एक-दो चम्मच नींबू का रस डालें और 15 मिनट तक के लिए हल्के हाथों से मसाज करें।
फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए देखते रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik