World Chocolate Day: कई बीमारियों से बचाएगी डार्क चाकलेट


By Amrendra Kumar Yadav07, Jul 2023 01:31 PMjagran.com

चॉकलेट

चॉकलेट बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको पसंद आती है। बर्थडे हो या फिर पार्टी हो हर जगह चाकलेट की अपनी अलग वैल्यू है।

फायदे

इसे खाने से शरीर को कई लाभ भी होते हैं। इसमें फास्फोरस, कॉपर, आयरन, जिंक आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं।

एनर्जी बूस्टर

चॉकलेट एनर्जी बूस्टर का काम करती है। इसे कोको बीन्स से बनाया जाता है। एक्सरसाइज के समय इसे खाने का सुझाव दिया जाता है, इससे तुरंत एनर्जी मिलती है।

कोलेस्ट्रॉल

डार्क चॉकलेट में कोको फ्लेवनॉल्स मौजूद होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित रखते हैं। सीमित मात्रा में इसका सेवन करना चाहिए।

स्ट्रेस बस्टर

चॉकलेट में कैफीन होती है, जो तनाव को कम करने में सहायक होती है। इसे खाने से मूड अच्छा होता है। नर्वस सिस्टम की कार्य क्षमता को बढ़ाते हैं।

स्किन

डार्क चॉकलेट को स्किन के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद तत्व स्किन के ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करते हैं।

सर्दी-जुकाम

डार्क चॉकलेट में विटामिन-सी और फैटी एसिड होते हैं, जो सर्दी खांसी से राहत दिलाते हैं। गले के दर्द में इसे खाने से राहत मिल सकती है।

एंटी कैंसर

एक्सपर्ट्स की मानें तो इसमें एंटी कैंसर गुण होते हैं। चॉकलेट में फ्लेवोनोइड होता है, जो शरीर में कैंसर कोशिकाओं की वृद्धि को रोकता है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com