सर्दी में घी का सेवन शरीर के लिए काफी अच्छा माना गया है। यह आपको गर्म रखने के मदद करेगा।
गर्म तासीर वाला लहसुन आपको सर्दी में गर्म रखेगा और आपके शरीर की इम्यूनिटी भी बढ़ाएगा। इससे आप इंफेक्शन से बच सकते हैं।
हरी सब्जियों के लिए सर्दी का मौसम काफी अच्छा माना जाता है। सर्दी में आप गाजर, चुकंदर, मूली और अन्य हरी सब्जियां अपने आहार में शामिल कर सकते हैं।
सर्दियों में फिट रहने में तिल और मूंगफली भी काफी मददगार साबित होंगे। सर्दियों में इनका सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है।
अदरक भी तासीर में गर्म होती है। इसके सेवन से न सिर्फ पेट अच्छा रहेगा बल्कि यह सर्दी-जुकाम में भी काफी उपयोगी है।
कई पोषक तत्वों से भरपूर गुड़ सर्दियों में आपको स्वस्थ्य रखने के काफी मददगार साबित होगा।
सर्दियों के मौसम में बाजरे की रोटी आपको गर्म रखेगी। साथ ही यह प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर और विटामिन बी की भी पूर्ति करेगी।