5 हजार से कम बजट में मानसून में घूमें ये जगहें


By Farhan Khan07, Jul 2023 12:11 PMjagran.com

कम बजट

आज हम आपको भारत की कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बताएंगे, जो मानसून के हिसाब से न सिर्फ बेस्ट मानी जाती है बल्कि आपके बजट में भी होंगी।

लोनावाला

लोनावाला मुंबई की बेस्ट जगहों में से एक है। मानसून की शुरुआत के साथ यहां हरे घाट, झरने और सुखद जलवायु और आकर्षक हो जातें हैं।

3 हजार

आप इस जगह का आनंद केवल 3000 रुपए में उठा सकते हैं, जहां आप मजे से एन्जॉय कर सकते हैं। इसके लिए आप होटल ग्रैंड विसवा भी विजिट कर सकते हैं।

उदयपुर

उदयपुर को दुनिया के सबसे रोमांटिक शहरों में से एक माना जाता है। शहर का मुख्य आकर्षण सिटी पैलेस और उदयपुर लेक पैलेस है, जो पिचोला झील के मध्य में स्थित है।

1 हजार

होटल आशिया हवेली में आप हर सुख सुविधा केवल 1,600 रुपए में पा सकते हैं, जहां आप खुलकर एंजॉय कर सकते हैं।

चेरापूंजी

अगर आप बारिश से प्यार करते हैं, तो आप मानसून के दौरान चेरापूंजी का दौरा कर सकते हैं, जो विशाल परिदृश्य और पहाड़ियों से ढका हुआ है।

3 हजार

यहाँ की रोमांचक मानसून ट्रेकिंग यात्रा भी काफी प्रसिद्ध है। होटल कुटमदान रिसोर्ट में आप हर सुख सुविधा केवल 3,000 रुपए में पा सकते हैं।

मुन्नार

पत्तियों और शाखाओं से गिरने वाली पानी की बूंदों के साथ चाय और मसाला बागानों का नजारा, अगस्त में मुन्नार एक प्रकृति प्रेमी के लिए स्वर्ग से कम नहीं है। ऊँचे पहाड़ धुंध की चादर से घिरे रहते हैं।  

3 हजार  

अगर आपको पहाड़ो के बीच में कुछ शांत समय की तलाश है तो दक्षिण में मुन्नार एक आदर्श जगह है। होटल एको टोन्स में आप हर सुख सुविधा केवल 3,900 रुपये में   पा सकते हैं।

ओरछा

पहाड़ियों से घिरा ओरछा बेतवा नदी पर स्थित है और कस्टर्ड सेब की मीठी खुशबू से घिरा रहता है। इस लहराती भूमि में विशाल मंदिर और किले हैं।