हेल्‍दी रहने के लिए खाएं ये प्रोटीन से भरपूर चीजें


By Ashish Mishra27, Aug 2023 11:00 AMjagran.com

प्रोटीनयुक्त डाइट

शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए प्रोटीनयुक्त डाइट बहुत जरूरी होता है। आइए जानते हैं कि इसके लिए डाइट में किन चीजों को शामिल करना चाहिए।

दूध

दूध में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। 100 ग्राम दूध में 3.6 ग्राम प्रोटीन होता है। रोजना एक गिलास दूध पीने से शरीर में प्रोटीन की कमी पूरा हो जाती है।

पनीर

शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने में पनीर की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। आप इसे रोजाना नाश्ते में भी खा सकते हैं।

दाल

दाल को प्रोटीन को अच्छा स्रोत माना जाता है। किसी भी दाल का सेवन करने से शरीर को प्रोटीन मिलती है।

सोयाबीन

100 ग्राम सोयाबीन में करीब 36.9 ग्राम प्रोटीन की मात्रा होती है। सोयाबीन का सेवन प्रोटीन को कमी को पूरा कर सकता है।

मूंगफली

मूंगफली में विटामिन, कैलोरी के साथ-साथ प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है। 100 ग्राम मूंगफली में 20.2 ग्राम प्रोटीन होती है।

अंडे

अंडे को प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है। अंडे में कई पोषक तत्व और विटामिन भी मौजूद होता है।

ड्राई फ्रूट्स

शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए काजू और बादाम का सेवन कर सकते हैं। ड्राइ फ्रूट्स में प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ