ऐसे रखें मानसून में सेहत का ख्याल


By Amrendra Kumar Yadav06, Jul 2023 07:27 PMjagran.com

मानसून

मानसून में रोग-प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। इसलिए स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देने की जरूरत होती है।

स्वस्थ

ऐसे में हम कुछ टिप्स के बारे में बताएंगे जिन्हें अपनाकर आप मानसून में खुद को स्वस्थ रख सकते हैं।

मसालेदार खाना

बारिश के मौसम में ज्यादा तला-भुना, अनहेल्दी खाने से बचें। इनके सेवन से बीमार पड़ सकते हैं। इन्हें खाने से डायरिया हो सकती है।

सलाद

वैसे तो सलाद सेहत के लिए फायदेमंद होता है लेकिन बरसात के मौसम में कच्ची सब्जियां खाने से बचना चाहिए क्योंकि इनमें सबसे अधिक बैक्टीरिया पनपते हैं।

पानी

कोशिश करें कि बरसात में हमेशा पानी उबालकर ही पिएं। ऐसा करने से पानी में मौजूद बैक्टीरिया खत्म हो जाएंगे।

नींबू-पानी

सुबह के वक्त गर्म पानी में नींबू डालकर पिएं। इससे रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी और बारिश में आप स्वस्थ रहेंगे।

विटामिन-सी

दिन में विटामिन-सी युक्त फलों का सेवन करें। इससे आपकी इम्यूनिटी मजबूत होगी और आप स्वस्थ रहेंगे। शरीर को रोगों से लड़ने में क्षमता प्रदान करेंगे।

स्वच्छता

बारिश के मौसम में स्वच्छता का विशेष ध्यान दें क्योंकि इस मौसम में बैक्टीरिया बहुत अधिक होते हैं जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM