इलायची में कई तरह के औषधिय गुण पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से शरीर को कई तरह के फायदे होते हैं। आइए जानते हैं कि इसे दूध में मिलाकर पीने से क्या-क्या फायदे होते हैं?
दूध में कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन्स की भरपूर मात्रा होती है। इसमें इलायची मिलाकर पीने से शरीर को कई तरह के फायदे होते हैं।
अगर आप भूख न आने की समस्या हो रही है तो दूध में इलायची मिलाकर पीना चाहिए। इसे रोजाना रात में सोते समय पिएं।
दूध में इलायची मिलाकर पीने से सर्दी-जुकाम से राहत मिलती है। इसमें मौजूद गुण सर्दी जुकाम को दूर करने में मदद करते हैं।
अगर आपको अनिद्रा की समस्या है तो दूध में इलायची मिलाकर पीने से आराम मिलता है। ऐसा करने से अच्छी नींद आती है।
आप ज्यादा देर तक काम करने या कुछ सोचने के कारण तनाव से ग्रसित हो जाते हैं। इससे बचने के लिए इलायची वाला दूध पीने पीना चाहिए।
दूध में इलायची मिलाकर पीने से शरीर को कई तरह के फायदे होते हैं। यह पाचन से जुड़ी समस्याओं जैसे एसिडिटी और अपच को दूर करने में मददगार है।
दूध में कैल्शियम की भरपूर मात्रा होता है। इसमें इलायची मिलाकर पीने से हड्डियां मजबूत होती हैं। इसका सेवन करने से हड्डियों का दर्द भी दूर होता है।
लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ