हमारी किचन में रखें मसाले न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने का काम करते हैं, बल्कि हमारी सेहत का भी पूरा पूरा ख्याल रखते हैं। इन्हीं, मसालों में हल्दी भी शामिल है। इसे पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जाता है।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप रोजाना हल्दी का पानी पीते हैं, तो इससे आपके शरीर को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
हल्दी के पानी में करक्यूमिन, विटामिन-सी, विटामिन-बी6, मैंगनीज, आयरन, एंटी-ऑक्सीडेंट, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, फाइबर, जिंक, फास्फोरस और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं।
अगर आप रोजाना हल्दी का पानी पीते हैं, तो इससे आपकी हड्डियां मजबूत हो सकती हैं क्योंकि इस पानी में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आ जाएगा।
गर्मियों में अक्सर हमारा पेट खराब हो जाता है। पेट को अच्छा रखने के लिए आप हल्दी का पानी पी सकते हैं। इसमें फाइबर होता है और फाइबर पेट के लिए अच्छा माना जाता है।
इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। दिल को हेल्दी रखने के लिए आपको पोटेशियम से भरपूर हल्दी का पानी पीना चाहिए। आपको काफी आराम मिलेगा।
अगर आप अपनी मसल्स को स्ट्रांग बनाए रखने चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सुबह और शाम हल्दी का पानी पीना चाहिए। इसमें प्रोटीन होता है।
हल्दी का पानी एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुणों से भरपूर होता है, जो आपकी इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने का काम करता है। आपको भी यह पानी डाइट में शामिल करना चाहिए।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com