बारिश के मौसम में भुट्टा खाने से सेहत को मिलेंगे ये शानदार फायदे


By Farhan Khan18, Jul 2025 12:27 PMjagran.com

शुरू हो चुका है मानसून

मौसम धीरे-धीरे बदल रहा है। मानसून शुरू हो चुका है। ऐसे में लोगों का लाइफस्टाइल पूरी तरह से बदल चुका है। लोग अपनी डाइट में मानसून से जुड़े फूड्स का सेवन कर रहे हैं।

भुट्टा खाने के फायदे              

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप बारिश के मौसम में भुट्टा खाते हैं, तो इससे सेहत को क्या लाभ मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

भुट्टे में मौजूद पोषक तत्व

भुट्टे में फाइबर, विटामिन-बी, विटामिन-सी, विटामिन-ई, मैग्नीशियम, पोटेशियम, जिंक, ल्यूटिन, जेक्सैंथिन और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये शरीर को निरोग रखते हैं।

पाचन रहेगा चकाचक

अगर आप मानसून में भुट्टा खाते हैं, तो इससे आपके पाचन में सुधार हो सकता है क्योंकि भुट्टा फाइबर का रिच सोर्स होता है। कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आ जाएगा।

इम्यूनिटी होगी स्ट्रांग

मानसून के मौसम में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है। इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने के लिए भुट्टा खाया जा सकता है क्योंकि इसमें विटामिन-सी पाया जाता है।

दिल रहेगा हेल्दी

इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। अगर आप अपने दिल को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो इसके लिए पोटेशियम से भरपूर भुट्टा एकदम बेस्ट है।

होगा वेट लॉस

जो लोग बढ़ते वजन से परेशान है। उन लोगों को एक बार भुट्टे का सेवन करना चाहिए। इसे खाने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और मेटाबॉलिज्म बूस्ट होने से धीरे-धीरे वेट लॉस होने लगता है।

आंखें रहेंगी हेल्दी

जिन लोगों की आंखों में अक्सर कुछ न कुछ दिक्कत रहती है। उन्हें भुट्टा रोजाना खाना चाहिए। इसमें विटामिन-ए होता है और विटामिन-ए आंखों को हेल्दी रखता है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com