अनार का जूस सेहत के लिए काफी लाभदायक होता है। साथ ही, गर्मियों में अनार का जूस पीने से शरीर को भी ताजगी मिलती है। जूस पीने से शरीर की कई बीमारियों मे फायदे के साथ-साथ चेहरे पर भी चमर आने लगती हैं। आइए स्टोरी से जानते हैं जबरदस्त फायदों के बारे में।
अनार का जूस हार्ट के लिए लाभदायक होता है। अनार के जूस में एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं, जो हार्ट को कई बीमारियों के नुकसान से बचाने में मदद करते है।
अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं, तो अनार का जूस आपके लिए बेस्ट है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं, जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। साथ ही, यह फैट को कम करने में भी मदद करता है।
कैंसर जैसी बीमारियों में अनार का जूस पीना शरीर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता हैं। यह बीमारी से लड़ने की क्षमता को बढ़ाता है। साथ ही, कैंसर के खतरे को भी कम करने में मदद करता है।
त्वचा को ग्लोइंग और हाइड्रेट रखने के लिए आप रोज गर्मियों में एक गिलास अनार का जूस पिएं। जूस में विटामिन-सी के गुण पाए जाते हैं, जो चेहरे के डार्क स्पॉट्स और डलनेस को कम करते है।
अनार के जूस में एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो डैमेज को कम करके इम्यूनिटी को बेहतर बनाने में मदद करता है। अनार का जूस पीने से आपकी इम्यूनिटी सिस्टम में मजबूती होने लगती हैं, जो आपको अलग-अलग इन्फेक्शन से लड़ने की क्षमता देता हैं।
अनार के जूस में आयरन की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो शरीर में खून की कमी को दूर करने में मदद करती है। एनीमिया के मरीजों के लिए यह एक बेहतरीन उपाय हो सकता है।
सेहत से जुड़ी हर अपडेट के लिए देखते रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik