अगस्त वीकेंड में छुट्टियां मनाने के लिए ये हैं बेस्ट डेस्टिनेशन


By Amrendra Kumar Yadav03, Aug 2023 03:08 PMjagran.com

कार्य कुशलता पर प्रभाव

लगातार काम करते रहने से लोगों का मन ऊबने लगता है। इससे कार्य कुशलता पर भी प्रभाव पड़ता है।

ट्रिप प्लान

ऐसे में लोग कहीं घूमने जाने का प्लान करते हैं, जिससे वे कुछ पल शांति के बिता सकें और एंजॉय कर सकें।

यहां जा सकते हैं

अगस्त के महीने में दो वीकेंड पड़ रहे हैं, तो अगर आप भी कहीं घूमने का प्लान कर रहें हैं, तो यहां जा सकते हैं।

चेरापूंजी

पूर्वोत्तर भारत में घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो चेरापूंजी बेस्ट डेस्टिनेशन है। यहां पर नदियां, झरने, रहस्यमय जंगल और गुफाएं देखी जा सकती हैं।

चिकमंगलूर

कर्नाटक की यह डेस्टिनेशन अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जानी जाती है। यहां पर खूबसूरत जंगल, घास के पहाड़ और अति सुंदर झरने देखने को मिलेंगे।

माउंट आबू

यह राजस्थान का एक बहुत ही खूबसूरत प्लेस है। बारिश के दिनों में यहां के खूबसूरत पहाड़ और घाटियां बहुत ही सुंदर लगती हैं।

कसोल

हिमाचल प्रदेश की यह घाटी बरसात के दिनों में बहुत ही मनमोहक लगती है। अगर सुकून की जगह की तलाश में हैं, तो ये आपके लिए बेस्ट है। यहां पर खूबसूरत रिजॉर्ट भी हैं।

मनाली

मनाली भी घूमने के लिए एक शानदार जगह है। यहां पर देवदार के वृक्षों से घिरी सुंदर घाटियां हैं। प्राचीन विरासतों और खानपान के लिए भी यह काफी प्रसिद्ध है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और ट्रेवल से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com