सर्दियों के मौसम में स्कैल्प और बालों का रूखापन काफी बढ़ जाता है, जिससे बालों में फ्रिजीनेस की समस्या भी बढ़ जाती है।
जिसे दूर करने के लिए ज्यादातर महिलाएं तरह-तरह के केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं।
किसी भी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से पहले यह देख लें कि आप बालों की सही देखभाल कर रहे हैं या नहीं, क्योंकि उलझे बालों का सीधा संबंध बालों की देखभाल से है।
बालों को धोने के बाद सुखाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाला ड्रायर भी बालों के फ्रिजीनेस (रूखेपन) को बढ़ाने का काम करता है इसलिए बालों को प्राकृतिक रूप से सूखने दें।
फ्रिजीनेस को दूर करने के लिए गीले बालो पर हेयर सीरम का इस्तेमाल करें, यह आपके बालों को स्मूथ लुक देता है।
गर्म पानी से बाल धोने से बालों में फ्रिजीनेस की समस्या बढ़ जाती है, इसलिए बालों के फ्रिजीनेस की समस्या को दूर करने के लिए ठंडे पानी से बाल धोएं।