Nawazuddin की ये 7 मूवीज को न करें Miss


By Akshara Verma20, May 2025 01:30 PMjagran.com

नवाजुद्दीन की टॉप 7 फिल्में

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की इन 7 मूवीज को देखकर आप उनकी एक्टिंग के दीवाने हो जाएंगे। इन फिल्मों में उन्होंने लाखों लोगों का दिल जीता हैं। आइए जानते हैं वह कौन-सी फिल्में है।

सेक्रेड गेम्स फिल्म

इस वेब सीरीज में नवाज ने गणेश गायतोंडे का दमदार किरदार निभाया है, जो एक अपराध की दुनिया का बादशाह है। उनकी एक्टिंग ने लोगों के दिल पर राज किया है।

मंटो फिल्म

2018 में आई यह फिल्म हिस्ट्री पर आधारित है, जिसे देख लोग काफी इंप्रेस हुए। साथ ही, फिल्म को IMDb पर करीब 7.3 रेटिंग हासिल की।

बाबूमोशाय बंदूकबाज फिल्म

इस एक्शन और थ्रिलर से भरपूर फिल्म में एक्टर ने Bidita Bag के साथ काम किया था। आप इसे Zee5 पर देख सकते हैं।

मांझी फिल्म

2015 में आई एक्टर की यह फिल्म द माउंटेन मैन के ऊपर आधारित है। इसमें एक्टर ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म को IMDB पर करीब 10 में से 8 रेटिंग हासिल हुई। साथ ही, आप इसे Netflix पर देख सकते हैं।

बदलापुर फिल्म

एक्शन और थ्रिलर से भरपूर इस फिल्म में एक्टर ने जबरदस्त एक्टिंग की। फिल्म में एक्टर के साथ वरुण धवन और हुमा कुरैशी ने भी काम किया था।

बजरंगी भाईजान फिल्म

फिल्म में सलमान खान और करीना कपूर खान के साथ मिलकर एक्टर ने बेहद जबरदस्त एक्टिंग की। अगर आप इसे दोबारा देखना चाहते हैं, तो यह Netflix पर मौजूद है।

हरामखोर फिल्म

2015 में आई यह रोमांस से भरपूर फिल्म में श्वेता त्रिपाठी के साथ काम किया था। एक्टर ने फिल्म में मुख्य किरदार की भूमिका निभाई थी। साथ ही, Imdb पर इसे 6.3 रेटिंग हासिल हुई।

नवाजुद्दीन की इन जबरदस्त फिल्मों को आप जरूर देखें। बॉलीवुड से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: IMDB