धक-धक गर्ल ने इन एक्टर्स के साथ दी हैं सबसे ज्यादा हिट फिल्में


By Priyam Kumari19, May 2025 07:00 PMjagran.com

बी-टाउन की मशहूर अदाकारा

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित धक-धक गर्ल के नाम से भी जानी जाती हैं। वह अपनी फिल्मों और खूबसूरती को लेकर अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं।

माधुरी ने इन एक्टर्स के साथ किया काम

माधुरी दीक्षित ने अपने करियर में कई सुपरहिट एक्टर्स के साथ काम किया है। ऐसे में आज हम बात करेंगे उन स्टार्स की, जिनके साथ माधुरी ने सबसे ज्यादा हिट फिल्में दी हैं।

Anil Kapoor

इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर अनील कपूर का नाम है। बता दें कि माधुरी ने अनिल कपूर के साथ सबसे ज्यादा फिल्मों में काम किया है। 80 और 90 के दशक में माधुरी और अनिल तेजाब व राम लखन जैसी 15 फिल्मों में साथ नजर आएं, जिसमें से 5 से ज्यादा फिल्में हिट रहीं।

Salman Khan

बॉलीवुड इंडस्ट्री में सलमान खान और माधुरी दीक्षित की जोड़ी ब्लॉकबस्टर जोड़ियों में से है। उन्होंने अपने करियर में हम आपके हैं कौन और साजन जैसी फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर राज किया। बता दें कि दोनों की जोड़ी चार फिल्मों में साथ नजर आई, जिसमें से तीन फिल्में हिट रही हैं।

Sanjay Dutt

सलमान खान के बाद माधुरी दीक्षित ने संजय दत्त के साथ कई हिट फिल्में दी हैं। बता दें कि दोनों की जोड़ी 11 फिल्मों में साथ नजर आए हैं, जिसमें से पांच फिल्में सुपरहिट साबित हुई हैं।

Jackie Shroff

जैकी श्रॉफ और माधुरी दीक्षित ने 13 फिल्मों में साथ काम किया है, जिसमें से 8 हिट रहीं। बॉक्स ऑफिस पर दोनों की जोड़ी काफी पसंद की गई।

Shah Rukh Khan

माधुरी दीक्षित ने बॉलीवुड के किंग खान यानी शाह रुख खान के साथ भी कई हिट फिल्मों में काम किया है। उनकी जोड़ी दिल तो पागल है, देवदास, हम तुम्हारे हैं सनम और अंजाम जैसी फिल्मों साथ नजर आएं।

Aamir Khan

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल ने आमिर खान के साथ भी काम कर चुकी हैं। बता दें कि उन्होंने आमिर के साथ दो फिल्में की है, जो दोनों हिट रही हैं।

इन सुपरस्टार्स के साथ माधुरी दीक्षित की जोड़ी जबरदस्त रही हैं। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram