मोहनलाल ने इन फिल्मों में निभाया है जबरदस्त किरदार


By Priyam Kumari19, May 2025 01:00 PMjagran.com

सुपरस्टार Mohanlal

साउथ के सुपरस्टार मोहनलाल इन दिनों अपनी फिल्म थुडारम को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। उन्होंने यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं।

Mohanlal का करियर

मोहनलाल ने अपने करियर में कई शानदार फिल्मों में काम किया है, जिनसे उन्होंने दर्शकों के दिल पर राज किया है। आइए आज हम बात करेंगे मोहनलाल की उन फिल्मों के बारे में, जिसमें उन्होंने जबरदस्त भूमिका निभाई।

Pulimurugan Movie

मोहनलाल की साल 2016 में आई 'पुलिमुरुगन' एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें उन्होंने पुली की भूमिका निभाई है। यह उनकी बेहतरीन फिल्मों में से एक है।

Janatha Garage Movie

साल 2016 की एक्शन ड्रामा फिल्म 'जनता गैराज' सुपरहिट फिल्म है। इसमें मोहनलाल और एन टी रामा राव जूनियर मुख्य रोल में हैं।

Lucifer Movie

मोहनलाल की सुपरहिट फिल्म 'लुसिफर' साल 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में आते ही बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमा लिया। फिल्म में मोहनलाल की एक्टिंग फैंस को खूब पसंद आई।

Kaappaan Movie

2019 की फिल्म 'कप्पन' एक्शन थ्रिलर से भरपूर है। इसमें मोहनलाल, सूर्या और सायशा लीड रोल में नजर आ रहे हैं। मोहनलाल की यह बेहतरीन फिल्मों में से एक है।

Neru Movie

मोहनलाल और प्रियामणि की फिल्म 'नेरू' एक कोर्टरूम ड्रामा है, जो साल 2023 में आई थी। इसमें मोहनलाल ने विजय मोहन का रोल अदा किया।

L2: Empuraan Movie

मोहनलाल की 'एल 2: एम्पुरान' ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की। बता दें कि यह फिल्म साल 2025 में रिलीज हुई, जिसे फैंस द्वारा खूब पसंद किया।

मोहनलाल की इन फिल्मों को आप जरूर देखें। बॉलीवुड और मनोरंजन जगत से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुडे़ रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: IMDB