कन्याकुमारी के लोकप्रिय पर्यटक स्थल


By Abhishek Pandey23, Nov 2022 06:10 PMjagran.com

कन्याकुमारी

भारत के दक्षिणी सिरे पर स्थित और तीन जल निकायों से घिरा कन्याकुमारी, तमिलनाडु राज्य की सबसे शांत और मनमोहक जगह है।

विवेकानंद रॉक मेमोरियल

विकेकानंद रॉक मेमोरियल कन्याकुमारी में एक शीर्ष पर्यटन स्थल है। स्वामी विकेकानंद ने यहां ध्यान के बाद पर ज्ञान प्राप्त किया था।

कन्याकुमारी बीच

यदि आपको समुद्र तटों पर घूमना बेहद अच्छा लगता है, तो फिर कन्याकुमारी बीच आपको काफी पसंद आएगा।

तिरुवल्लुवर की मूर्ति

विवेकानंद रॉक मेमोरियल से सटी यह विशाल प्रतिमा इतिहास के प्रेमियों और वास्तुकला प्रेमियों के बीच काफी लोकप्रिय है।

सुनामी स्मारक

कन्याकुमारी में इस सुनामी स्मारक का निर्माण 26 दिसंबर, 2004 को आए विनाशकारी भूकंप और सूनामी में अपनी जान गवांने वाले लोगों की याद में कराया गया है।

गांधी मंडपम

कन्याकुमारी में गांधी मंडपम काफी प्रसिद्ध है, यह इमारत भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को समर्पित है।

थिरपराप्पु वॉटरफॉल

50 फीट की ऊंचाई से गिरता थिरपराप्पु वाटरफॉल, कन्याकुमारी की सबसे शानदार जगहों में से एक है।