आजकल मोटापा आम समस्या बन गई है। इसके अलावा, खराब लाइफस्टाइल, अनुचित खानपान और तनाव से भी मोटापा को बढ़ावा मिलता है।
लोग बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए नाना प्रकार के जतन करते हैं। इनमें डायटिंग से लेकर वर्कआउट शामिल हैं।
अगर आप भी मोटापे से परेशान हैं और बढ़ते वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो रोजाना ये ईजी टिप्स जरूर फॉलो करें।
रोजाना सुबह या शाम में 15 मिनट वॉक जरूर करें। आप चाहे तो ब्रिस्क वॉक का भी सहारा ले सकते हैं। इससे वजन कंट्रोल में रहता है।
एक गिलास गुनगुने गर्म पानी में आधा चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच शहद मिलाकर पिएं।
इस ड्रिंक्स के सेवन से शरीर में वसा जमा नहीं होता है। साथ ही फैट भी बर्न होता है, जिससे वजन कंट्रोल होता है।
ग्रीन टी में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो तेजी से वजन घटाने में फायदेमंद साबित होती है। रोजाना 2 कप ग्रीन टी पीने से वजन घटाने में मदद मिलती है।
मेथी में फाइबर बहुत मात्रा में पाया जाता है। फाइबर युक्त चीजों को खाने से पेट देर तक भरा रहता है। साथ ही बार-बार खाने की आदत से निजात मिलता है।
वजन घटाने के लिए डाइट में लो कार्बोहाइड्रेट और हाई प्रोटीन युक्त चीजों को शामिल करें।